हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। 18,146 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर के मेधावियों को डिग्री और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में छह शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया। जबकि दो छात्रों को कुलाधिपति मेडल, 28 छात्रों को विवि गोल्ड मेडल, चार छात्रों को प्रायोजित मेडल प्रदान किए गए। समारोह का शुभारंभ शोभायात्रा, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विश्वविद्यालय के शै...