मोतिहारी, मई 9 -- मोतिहारी, विसं।लोक अदालत मामले के निष्पादन के लिए सुलभ व सशक्त माध्यम है। लोक अदालत में मामले निष्पादन में कोई खर्च नहीं होती है। सभी लोक अदालत में आकर अपने मामले निष्पादित करायें। उक्त बातें शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत सुबह दस बजे जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन अभिषेक कुमार दास, डीएम सौरव जोरवाल, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद गठित बेंचों की ओर से मामलों का निष्पादन होना शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,969 मामलों का निष्पादन, 7.15 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि...