178 वाहन सीज, 41 लाख रुपये वसूला राजस्व
प्रयागराज, मई 28 -- जिले में अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई की। चार दिनों की जांच में 119 अवैध खनन स्थलों पर जांच व छापेमारी कर नौ स्थानों पर अवैध खनन पकड़ा गया। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने बताया कि इस दौरान कुल 1624 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 102 वाहन ऐसे पाए गए, जो या तो ओवरलोड थे या फिर बिना परिवहन प्रपत्र चल रहे थे। इन्हें थाने में सीज कराया गया और 41.22 लाख की धनराशि का राजस्व जमा कराया गया। साथ ही बिना नंबर प्लेट के कुल 76 वाहनों पर सीज किया गया और चालान की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय व उनकी टीम शामिल थी। एडीएम प्रशासन ने बताया कि डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिया है कि इस अभियान को लगातार चलाया जाए। जिस भी स्थान पर अवैध खनन करते हुए पाया जाएगा, वहां पर कार्रवाई की जाएगी। अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.