कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्पाइस जेट का चार्टर प्लेन मंगलवार सुबह 8.39 बजे चकेरी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर उतरा। इस प्लेन से कुछ लोग दिल्ली से आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे तीन बसों से आए कुल 176 बरातियों को लेकर यह चार्टर प्लेन जैसलमेर (राजस्थान) के लिए उड़ गया। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि अमूमन चार्टर प्लेन जब कभी आता है तो लैंड करने के आधे से पौन घंटे के बीच टेक ऑफ (उड़ान) करता है पर मंगलवार को इस चार्टर प्लेन ने लगभग सवा चार घंटे बाद 12.40 बजे जैसलमेर के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट अफसरों ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब इतनी देर कोई चार्टर प्लेन रुकने के बाद गया। आम व्यक्ति भी चार्टर प्लेन बुक करा सकता एय़रपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि आम व्यक्ति भी अपने किसी आयोजन के लिए चार्टर प्लेन बुक करा सकता है। यह बुकिंग एयरपोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.