मधुबनी, मई 2 -- भरत प्रसाद लौकही। लौकहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को छापेमारी कर 175 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप को बरामद किया। मौके पर पुलिस ने ब्रह्मोतरा गांव के मो. कपिल उर्फ बोमा मियां और लौकहा के संजय कुमार मंडल को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी लौकहा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इधर सूचना मिली की कुछ लोग प्रतिबंधित दवा का कारोबार कर रहा है। इसी सूचना के आलोक में योजना बनाकर ब्रह्मोतरा गांव के मो. मुस्तुफा उर्फ सन्नी के घर छापेमारी की गई। बतादें कि इंडो- नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार काफी समय से कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। पूर्व में भी पुलिस व एसएसबी द्वारा प्रतिबंधित कफ सीरप व दवाएं जब्त की जा चुकी है। सूत्रों की माने तों इस तरह के धंधा में संलिप्त ल...