नई दिल्ली, जून 12 -- GNG Electronics Ltd Share Price: जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह 175 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 434.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 8.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 455 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- कंपनी के शेयरों में 5% की तेजी, एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो, Rs.270 मिलेगा डिविडेंडकंपनी के प्रमोटर ने बेच दिए 44.87 लाख शेयर एक्सचेंज के डाटा के अनुसार विधी एस खांडेवाल ने 44.87 लाख शेयर के बेच दिए हैं। प्रमोटर ने 390 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयरों की बिक्री की है। इस ब्लॉक डील की कुल वैल्यू 175 करोड़ रुपये की है। ब्लॉक डील गुरुवार को हुई थी।...