नई दिल्ली, फरवरी 9 -- BSE Q3 Result: एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजारों में शामिल बीएसई लिमिटेड (BSE Ltd) ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं और आंकड़े वाकई दमदार रहे हैं। बाजार बंद होने के बाद आए नतीजों के मुताबिक, बीएसई का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 174% उछलकर Rs.603 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में Rs.220 करोड़ था। वहीं, सितंबर तिमाही के मुकाबले भी मुनाफे में 12% की बढ़त देखने को मिली है, जब कंपनी ने Rs.538 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। बता दें कि कंपनी के शेयर आज सोमवार को 3% से अधिक चढ़कर 2,986 रुपये पर पहुंच गए थे।क्या है डिटेल कमाई के मोर्चे पर भी एक्सचेंज का प्रदर्शन शानदार रहा। दिसंबर तिमाही में बीएसई की कुल आय 62% सालाना बढ़कर Rs.1,244 करोड़ हो गई। इस तेज ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा कारण ट्रांजैक्शन चार्...