मोतिहारी, फरवरी 8 -- कुण्डवा चैनपुर। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने शुक्रवार रात्री थाना क्षेत्र के तेलहारा गांव के नजदीक से एक बाईक पर ले जाये जा रहे 174 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार कारोबारी मो.आमीर कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के महंगुआ का रहने वाला है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रात्री गश्ती के समय तेलहारा गोलंबर के पास एक ग्लैमर बाईक आती दिखी।पुलिस पर नजर पड़ते ही वह भागना चाहा परन्तु जवानों द्वारा पकड़ लिया गया। चेक करने पर उसके बाईक पर लदी 174बोतल नेपाली शराब मिली।थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...