बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को निपनियां से प्रतिबंधित नशा का पाउडर हेरोइन के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बुधवार के अहले सुबह लगभग तीन बजे हेरोइन खरीद बिक्री के लिए वैशाली जिला से एक संदिग्ध युवक निपनियां पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई।और फिर संदिग्ध युवक के पहुंचते ही पुलिस ने निपनियां बरौनी नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 24 निवासी उमेश यादव का पुत्र चन्दन कुमार व वैशाली जिला के सहदेई थानाक्षेत्र के शेखोपुर वार्ड 12 निवासी योगेन्द्र राय का पुत्र चन्दन कुमार को 171.44 ग्राम हेरोइन, 2 मोबाईल, एक स्कूटी व 11हजार पांच सौ रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया पुलिस द्वारा मामले ...