अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मधुमिल में सोमवार की देर रात 1700 रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ऑटो के भाड़े के रुपयों को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। पुलिस बीमारी से मौत होना बता रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मोहल्ला मधुमिल निवासी यामीन (40) पुत्र जलाल खां ऑटो चालक था। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। परिजनों के अनुसार वह मोहल्ले के ही एक युवक का ऑटो किराए पर चलाता था। आरोपियों की मां किराए पर ऑटो को बुक करके ले जाती थी। जिसके 1700 रुपए बकाया निकल रहे थे। सोमवार की रात भतीजा आमिर आरोपियों के घर रुपए लेने पहंुच गया। आरोपियों ने रुपए देने से इंकार किया तो दोनों पक्षों मे...