कन्नौज, जून 2 -- कन्नौज, संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न मिलने पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई है। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के मुकाबले आवेदन स्वीकृति की संख्या बेहद कम पाए जाने पर सीएम युवा फेलो रविकांत और सुनील वर्मा का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 1700 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक केवल 107 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। वहीं मई माह में मात्र 34 आवेदन ही स्वीकृत किए जा सके हैं। इस धीमी प्रगति पर डीएम ने नार...