बगहा, फरवरी 15 -- श्रीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गंडक नदी के घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने के कारण गंडक के घाट तस्करों के लिए सेफ जोन बने हुए है, जहां से शराब की तस्करी की जा रही है।हालांकि पुलिस की लगातार कार्रवाई से धंधेबाजों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है। इसके बावजूद धंधेबाज नए-नए तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।इसी क्रम में बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम में थाना क्षेत्र के फुलिया खाड़ तटबंध के समीप छापेमारी कर 170 लीटर विदेशी शराब बरामद की। हालांकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप उत्तर प्रदेश से गंडक दियार...