धनबाद, अगस्त 21 -- अग्नि व भू-धंसान प्रभावित केंदुआ राजपूत बस्ती और केंदुआडीह पांच नंबर के 170 परिवारों को बेलगढ़िया शिफ्ट करने की पहल बीसीसीएल पीबी एरिया प्रबंधन ने तेज कर दी है। गुरुवार को गोपालीचक हिंदी भवन में महाप्रबंधक जयंत दास की मौजूदगी में प्रभावितों के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि शुक्रवार को दो बसों से लोगों को बेलगढ़िया ले जाकर आवास व बुनियादी सुविधाओं का जायजा कराया जाएगा। परियोजना पदाधिकारी एन. राय ने बताया कि लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है और भूमि विवाद सुलझते ही रैयतों को नियमानुसार पूरा मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गैर-रैयतों द्वारा मांगी गई तत्काल ढाई लाख रुपये की मुआवजा राशि पर उन्होंने कहा कि यह बीसीसीएल स्तर से संभव नहीं है, इसलिए प्रस्ताव सक्षम पदाधिकारी को भेजा जाएगा। बैठक में सामान शिफ्टिंग के लिए वाहन ...