17.4 लीटर नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 20 -- सिकटी, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र सिकटी में तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 52वीं बटालियन सीमा चौकी शैदाबाद ने नूना नदी क्षेत्र में कार्रवाई कर 17.4 लीटर नेपाली शराब बरामद किया। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में प्रयोग किये गये बाइक भी जब्त की गई। एसएसबी ने बताया कि सोमवार को करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि नूना नदी शैदावाद के रास्ते नेपाल से भारत की ओर नेपाली शराब लाई जा रही है। सूचना पर सिकटी कंपनी प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडे के निर्देश पर सीमा चौकी सैदाबाद की गश्ती टीम को नूना नदी क्षेत्र में भेजा गया। कंपनी मुख्यालय सिकटी से अतिरिक्त बल को भी रवाना किया गया। गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 158/03 से करीब 150 मीटर पश्चिम और भारतीय क्षेत्र में लगभग 125 मीटर अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.