काशीपुर, मई 1 -- जसपुर। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो युवकों को 17.15 ग्राम स्मैक के साथ किया है। गुरुवार रात बाजार चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान जयविंदर कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी नहर पार मंडुवाखेड़ा को 6.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जबकि पतरामपुर चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह मेहता ने गश्त के दौरान राजेन्द्र कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मो. नत्था सिंह को बाइक से स्मैक बेचते पकड़ा। उसके पास से 10.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया है। बताया कि पुलिस ने अप्रैल माह में 08 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 ग्राम स्मैक, 36 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। यह भी पढ़ें- बिहार में शराबबंदी के बीच बढ़ता सूखे नशे का जाल साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 4 बाइकें भी सी...