पटना, अप्रैल 6 -- राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस शैक्षणिक सत्र में तीसरी से पांचवीं के शिक्षकों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण को लेकर सेंटर विवरणी जारी कर दी है। तीसरी से पांचवीं के शिक्षकों का प्रशिक्षण मंगलवार से 11 अप्रैल तक चलेगा। विभिन्न जिलों के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 17,075 शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (पीटीईसी), शिक्षक शिक्षा केंद्र (सीटीई), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (बाइट) से टैग किया गया है। पीटीईसी मोकामा को छोड़ प्रत्येक केंद्र पर 100 से अधिक की संख्या में शिक्षक आवासीय प्रशिक्षण लेंगे।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाए जाने वाले पाठ्यपुस्तकों के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। छोटे बच्चो...