चंदौली, मार्च 17 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर मंगलवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजव रंजन के अगुवाई में चलटिकट परीक्षकों का दल आरपीएफ जवानों के सहयोग से बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ शुरू किया। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन, डेहरी ऑनसोन, सासाराम एवं गया स्टेशन के अलावा गुजरने वाली ट्रेनों में अभियान के दौरान 17 सौ बेटिकट यात्री पकड़े गए। विभागीय कर्मचारियों ने बेटिकट यात्रियों से 9 लाख 76 हजार जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...