भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिव परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में 17 से 23 जनवरी 2027 तक सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल केजरीवाल ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा वाचन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम के संयोजक रोशन कुमार सिंह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के संरक्षक भागलपुर के सांसद अजय मंडल को बनाया गया है। यह भी पढ़ें- मेरठ में 2027 में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, तैयारियां शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...