शामली, मार्च 15 -- शामली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय शामली द्वारा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 मार्च से 21 मार्च 2026 तक शहीद उद्यम सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम शामली में किया जाएगा। प्रतियोगिताएं प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होंगी। उप क्रीड़ाधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में जूनियर हॉकी, फुटबाल, टेबल-टेनिस, कुश्ती, बास्केटबाल, कबड्डी, वालीबाल, हैंडबाल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन तथा शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों तथा उपविजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.