आगरा, फरवरी 7 -- उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में आरयूबी के काम के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त, आंशिक निरस्त व डायवर्जन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा-जयपुर पैसेंजर व जयपुर-मथुरा पैसेंजर 17 से 20 फरवरी तक बांदीकुई तक ही जाएगी। यह ट्रेन चार दिन जयपुर नहीं जाएगी। इसके अलावा 22 फरवरी को लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस लालगढ़ स्टेशन पर 60 मिनट रीशिड्यूल रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...