मोतिहारी, सितम्बर 17 -- मोतिहारी। 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक वन विभाग की ओर से सेवा पर्व पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में दस हजार पौधा लगाने का लक्षय रखा गया है। अभियान के प्रथम दिन मेहसी के भीमलपुर में एक हजार पौधे लगाये जाएंगे। कलेक्ट्रेट से पौधरोपण का डीएम सौरभ जोरवाल शुभारंभ करेंगे। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज व एनजीओ का सहयोग लिया जायेगा। स्कूलों में पौधे के महत्व को बताने के लिये छोटे छोटे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। एक पेड़ मां के नाम से भी यह अभियान जुड़ा है । डीएफओ राज कुमार शर्मा ने बताया कि पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिये वन विभाग की टीम तैयार कर ली गयी है। स्कूल व कॉलेज भी चिन्हित कर लिये गये है। पन्द्रह दिन के इस पौधरोपण अभियान में स्केल व कॉलेज कई तरह के छोटे छोटे कार्यक्रम होंगे जिसमें बच्चों को पौधा के महत्...