आगरा, सितम्बर 16 -- उत्तर मध्य रेलवे 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता की भावना को जनभागीदारी का रूप देने के उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाएगा। अभियान में आगरा, प्रयागराज, झांसी रेल मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, कार्यशालाओं, डिपो, अस्पतालों और रेलवे स्कूलों सहित विभिन्न परिसरों में विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित होंगी। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि अभियान में स्टेशनों एवं प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, पेयजल स्थल, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेन के कोच, शौचालय, पेंट्री कार, ट्रैक एवं यार्ड, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, कार्यशालाओं तथा सार्वजनिक शौचालयों में सफाई को शामिल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 17 सितंबर से रेलवे में चलेगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा यह भी पढ़ें- कल से रेलवे शुरू करेग...