अमरोहा, सितम्बर 12 -- सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि अभियान के तहत सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण, सरकार की प्रमुख उपलब्धियां तथा विकसित भारत 2047 के मूल भाव के साथ 13 प्रमुख कार्यक्रम किए जाएंगे। महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाएं, ग्राम चौपाल एवं सीधा संवाद, अखंड सेवा ज्योति आदि कार्यक्रम भी होंगे। विकास खंडो में सभी विभागों की प्रदर्शनी लगाते हुए पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा। सीडीओ ने निर्देशित किया कि इन कार्यक्रमों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाना सुनिश्चित करें, लापरवाही न बरती जाए। यह भी पढ़ें- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक उत...