रांची, सितम्बर 5 -- खूंटी, संवाददाता। जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने की। उन्होंने स्वागत भाषण देते हुए अभियान के उद्देश्य और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। कोरोना काल में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से जरूरतमंद लोगों की सहायता की थी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सेव...