17 सितंबर से पलवल में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- पलवल, अजित कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा और सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पलवल में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलेगा। जिला प्रशासन ने अभियान में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू की है। उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिले में 2014 से अब तक पूरी हुई प्रमुख विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लोगों के सामने रखा जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को हर बूथ पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर की जाएगी। यह भी पढ़ें- एक माह तक घर-जाकर योजनाएं बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.