पाकुड़, अप्रैल 2 -- पाकुड़। मुफ्फसिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी फेकारुल शेख, पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झिकरहट्टी गांव का रहने वाला है। उस पर वर्ष 2006 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड संख्या 43/06 के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फेकारुल शेख अपने गांव झिकरहट्टी आया हुआ है। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे दबोच लिया। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.