नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- संगीतकार इस्माइल दरबार की मां का निधन साल 2009 में हुआ था। इस्माइल दरबार ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस किया था। अब इस केस में 17 साल बाद सूरत कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अदालत ने डॉक्टर को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। सूरत जिला कोर्ट ने डॉ. परेश भजियावाला को दो साल की सजा सुनाई है।दो साल की सजा और जुर्माना इस्माइल दरबार की मां का नाम जैतूनबीबी दरबार था। उन्होंने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। इस्माइल दरबार ने डॉक्टर परेश भजियावाला पर लापरवाही का आरोप लगाया था। ये मामला करीब 17 साल से कोर्ट में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट पी. सुराणा ने इस केस में डॉक्टर परेश भजियावाला को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 338 के तहत इलाज में लापरवाही का दोषी ठहराते हुए दो साल के जेल की सजा सुना...