अलीगढ़, अप्रैल 19 -- क्वार्सी क्षेत्र में 17 साल पहले हुई घटना एडीजे 11 की अदालत में हुई सुनवाई अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र में 17 साल पहले एक व्यक्ति से मारपीट कर उसका सिर फोड़ने के मामले में एडीजे 11 पीके जयंत की अदालत ने 13 लोगों को दोषी करार दिया है। इसी के साथ सभी को जेल भेज दिया गया। सजा सुनाने के लिए 20 अप्रैल की तिथि नियत की गई है।एडीजीसी प्रमेंद्र जैन ने बताया कि मामला साल 2009 का है। क्वार्सी क्षेत्र के गांव भोपतपुर (वर्तमान में महुआखेड़ा थाना) के एक व्यक्ति के साथ मुल्जिमों का झगड़ा हुआ था। इसमें उसके साथ मारपीट के बाद हमला कर दिया गया। मामले में गांव के ही शीलेंद्र उर्फ शीलू, दलवीर सिंह, रामवीर सिंह, प्रेमपाल उर्फ बबलू, राजकुमार सिंह, पिंकू, खजान सिंह, कुलदीप सिंह, सुघड़पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अरविंद उर्फ कन्है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.