नई दिल्ली, अगस्त 9 -- तमिलनाडु के एक छोटे से जिले इरोड में पला-बढ़ा एक 17 साल का लड़का जिसने कभी सोचा था कि गणित सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं बल्कि दुनिया बदलने का एक जरिया भी हो सकता है। अब वह लड़का अमेरिका की मशहूर आइवी लीग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने जा रहा है। पूरे तमिलनाडु और देश के लिए गर्व की बात है कि इरोड के प्रणव इलंगो ने अमेरिका की प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी में दाखिला पाया है और वो भी पूरी स्कॉलरशिप के साथ, जिसकी कीमत करीब 3.55 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह स्कॉलरशिप प्रणव की चार साल की पढ़ाई और रहने-खाने का पूरा खर्च कवर करेगी। ब्राउन यूनिवर्सिटी में वो पब्लिक हेल्थ और अप्लाइड मैथमेटिक्स की पढ़ाई करेंगे, ऐसा विषय जो गणित, तकनीक और डेटा को आपस में जोड़कर असल दुनिया की समस्याओं को समझने और उनके हल ढूंढने में मदद करता है। दिलचस्प ...