17 साल के रिश्ते का अंत; पति ने मंदिर में कराई पत्नी की दूसरी शादी, प्रेमी के साथ किया विदा
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- सीतापुर, हिंदुस्तान संवाद। यूपी के सीतापुर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। करीब 17 साल पहले शादी के बंधन में बंधे पति-पत्नी का रिश्ता शनिवार को एक अनोखे घटनाक्रम के साथ खत्म हो गया। पत्नी की दूसरे युवक के साथ रहने की इच्छा के बाद पति ने उसे प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी। मिश्रिख तहसील परिसर में कागजी कार्रवाई के बाद हनुमान मंदिर के सामने महिला और उसके प्रेमी ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद पति ने खुद पत्नी को गाड़ी में बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। इस शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मिश्रिख क्षेत्र के एक युवक की शादी 12 मार्च 2009 को एक महिला से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 16 वर्ष औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.