नई दिल्ली, जुलाई 15 -- कल्पना कीजिए की 17 साल की उम्र के बच्चे आज के दौर में क्या करते हैं? ज्यादातर बच्चे पढ़ते हैं, मोबाइल पर गेम्स खेलते हैं या खेलते-कुदते हैं या कुछ बच्चे अपने करियर को लेकर बेहतर विकल्प खोजते हैं। लेकिन इसी उम्र की छात्रा रिद्धि चौहान की कहानी अलग है। बेहद कम उम्र में उन्होंने कमाल का काम किया है। भारतीय मूल की 17 वर्षीय छात्रा रिद्धि चौहान ने अमेरिका के प्रतिष्ठित नेवी जूनियर रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्म्स कार्यक्रम में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चलिए जानते हैं कि रिद्धि चौहान कौन है?कौन है रिद्धि चौहान रिद्धि चौहान के पिता का नाम दिलीप और मां का नाम रुचिका चौहान है। उनके पूर्वज राजस्थान के जयपुर में रहते थे। रिद्धि की बहन का नाम काहिनी गुप्ता चौहान है और वह डॉक्टर हैं।रिद्धि की नियुक्ति बता दें कि न्यूयॉर्क के बेंज...