चतरा, फरवरी 17 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना के समीप सोमवार को परिवहन विभाग एवं थाना प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 बगैर हेलमेट के वाहन चालकों से एक 1000-1000 रुपया राजस्व वसूली की गई। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव एवं थाना प्रभारी शिवा यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे। मौके पर सड़क सुरक्षा अभियान के संतोष कुमार यादव और परिवहन विभाग के रविंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी व पुलिस के जवान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...