सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ को बैठक बुलाकर निर्देशित किया कि बीएलओ घर-घर जाकर सुनिश्चित कराएं कि फार्म-6 की अर्हता रखने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति फार्म भरवाने से न छूटे। कहा 17 वर्ष के भावी मतदाता भी अग्रिम रूप से फार्म-6 भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़ने से मतदान देने का अधिकार प्राप्त होता है। इससे लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी बीएलओ को परिचय पत्र पहनने के निर्देश दिए। इसके साथ हो डीएम मनीष बंसल ने युवाओं का भी आह्वान करते हुए कहा कि यदि आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो आज ही मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराएं और एक गौरवान्वित मतदाता बनें। मतदाता हेल्पलाइन ऐप या voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म संख्या 6 भरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.