रामपुर, मार्च 25 -- खजुरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गांव सराय कदीम निवासी मीना देवी पत्नी कैलाश चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री अंजली बीते 22 मार्च से लापता है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता किशोरी को परिजन लगातार ढूंढ रहे हैं। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन अंजली का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छानबीन जारी है तथा जल्द किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...