बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को बच्ची को जन्म दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में किशोरी अपनी मां के साथ पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। इसी दौरान प्रसव हो गया। डॉक्टरों ने महिला अस्पताल के साथ पुलिस को सूचना भेजी। इसके बाद महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मौहल्ले से कुछ लोग देखने के लिए पहुंचे तो उनसे नोकझोंक तक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक शहर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने किशोरी से परेशानी के बारे में जानकारी की। मां ने बताया कि बेटी के पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। दर्द के चलते रात में भी सो नहीं सकी। जब किशोरी का पेट गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.