समस्तीपुर, जून 30 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने मथुरापुर थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत नीयत से उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। साथ ही यह भी आशंका व्यक्त की है कि उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना भी हो सकती है। उन्होंने पुलिस से पुत्री की शीघ्र बरामदगी एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी अपर थानाध...