मधुबनी, मार्च 30 -- घोघरडीहा। थाना क्षेत्र के मैनही गांव जाने वाली सड़क से 17 लीटर नेपाली देशी शराब पुलिस ने बरामद की, हालांकि तस्कर फरार होने में कामयाब रहा, थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नौवाबाखर -मैनही सड़क से नेपाली देशी शराब की खेप लेकर एक तस्कर जा रहा है, सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को भेजा गया, जहां तस्कर मैनही गांव में पुलिस की गाड़ी को देखकर थैले मे रखे शराब को सड़क पर ही फेंक कर फरार हो गया, वहीं पुलिस द्वारा बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं मारपीट के मामले में फरार चल रहे फुलपरास थाना क्षेत्र के बेल्हा निवासी मुन्ना यादव उर्फ शिव कुमार यादव को घोघरडीहा बाजार से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में ...