मुंगेर, जून 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए जमालपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 17 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है तथा घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस का छापेमारी अभियान प्रभारी थानाध्यक्ष साहब राम ने बताया कि शराब एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर छोटी दौलतपुर एवं भलार रोड क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। छोटी दौलतपुर में छापेमारी के दौरान 10 लीटर देसी शराब के साथ पवन तांती को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया उसके कब्जे से...