लखीसराय, फरवरी 28 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस ने मानूचक गांव में छापेमारी कर के 17 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बलों ने मंटू कुमार को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...