अररिया, मई 8 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लाख 95 हजार रुपए नगद, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चेक बुक के साथ तीन साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्यवाई महलगांव थाना क्षेत्र के पैचेली गांव में की है। गिरफ्तार सायबर ठग पेचैली गांव के रहनेवाले रवि कुमार,ब्रजानंद कुमार व करण कुमार है। गुरुवार की देर शाम सायबर थाना की डीएसपी रजिया सुल्ताना ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि बुधवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महलगांव थाना के पेपैली वार्ड संख्या 13 में कुछ लोग अवैध रूप से साइबर ठगी का काम कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थल पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया। इनमें...