नई दिल्ली, मार्च 3 -- ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष में एक नई चुनौती उभरी है। ईरान के सस्ते एकतरफा हमलावर ड्रोन (वन-वे UAV) अमेरिकी पैट्रियट एयर-डिफेंस सिस्टम के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। ईरान मुख्य रूप से शाहेद-136 जैसे ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है, जिनकी कीमत लगभग 20 हजार डॉलर (करीब 16-17 लाख रुपये) है। ये ड्रोन सरल, कम लागत वाले और बड़े पैमाने पर बनाए जा सकते हैं। हाल के हमलों में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों, तेल सुविधाओं और नागरिक क्षेत्रों पर इन ड्रोनों से हमला किया है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को इन सस्ते हथियारों को रोकने के लिए महंगी मिसाइलें दागनी पड़ रही हैं, जिससे रक्षा पक्ष पर आर्थिक और संसाधन संबंधी दबाव बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- हर घंटे धमाके, रात भर दिखीं मिसाइलें; दुबई से लौटे यात्रियों ने बताई आपबीती अ...