औरैया, मार्च 29 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में स्वाट व सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में की गई। बरामद मोबाइलों के संबंध में संबंधित धारकों को सूचना देकर उन्हें 29 मार्च को मोबाइल वापस सौंपे जा रहे हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मोबाइल में 'संचार साथी' ऐप डाउनलोड करें, ताकि भविष्य में मोबाइल खोने की स्थिति में आवश्यक जानकारी मिल सके। साथ ही मोबाइल गुम होने पर बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड व पहचान पत्र के साथ स्थानीय था...