उरई, दिसम्बर 26 -- उरई। बीते दिनों राप्ती सागर में यात्री के साथ हुई 17 लाख की चोरी में कोच कंडेक्टर और अटेंडेंट पर शिकंजा कसता नजर जा रहा है। रेलवे पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस पर हाजिर हुए अटेंडेंट समेत दो कर्मचारियों के जीआरपी थाने में बयान लिए गए। इंस्पेक्टर नागेंद्र सरोज का कहना है कि एक दर्जन बिंदुओं पर दोनों के लिखित बयान लिए गए है। अब उसी के आधार पर रेलवे पुलिस अपने स्तर से आगे की तफ्तीश करेगी। 28 अक्टूबर को 12512 राप्ती सागर एक्सप्रेस से पत्नी भाग्यश्री के साथ लखनऊ जा रहे अनुसंधान विभाग के प्राचार्य मनीष कुमार के साथ एसी कोच में 17 लाख की चोरी हो गई थी। प्राचार्य से जुड़ी वारदात होने की वजह से मामला हाईप्रोफाइल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने हर हाल में वारदात का खुलासा किए जाने के कडे़ निर्देश दिए है। जीआरपी एसओ पर विश्वास जताते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.