लखनऊ, जून 29 -- यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी एक लंबे बयान में राजभर ने सपा पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और बहुजन समाज के लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उनके बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी है कि सपा समर्थकों का एक वर्ग "लाठी को तेल पिला रहा है" और दूसरा "चाकू-तलवार में धार लगा रहा है।" उन्होंने आरोप लगाया कि सपा पिछले करीब 10 वर्षों से सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही है और सरकार बनने पर उसके समर्थक प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश करेंगे। राजभर ने दावा किया कि सपा के शासन म...