मधुबनी, जुलाई 28 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर थाना क्षेत्र से 17 माह पूर्व कथित रूप से अपहृत नाबालिग को बिहार पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश दमन से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित रंजीत मलिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं बरामद नाबालिग को कोर्ट के आदेश पर सुधार गृह भेजा गया।

जांच की प्रक्रिया अपर थानाध्यक्ष बिहारी आलम ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता मिथिलेश कुमार, पुलिसकर्मी साबिर अली एवं महिला सिपाही नीलम कुमारी की तीन सदस्यीय टीम सात दिनों तक दमन में कैंप कर स्थानीय तटीय थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। दमन की अदालत से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद पुलिस दोनों को लेकर झंझारपुर पहुंची। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग से संबंधित सभी वैधानिक प्रक्रिया पूर...