बलरामपुर, मार्च 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में 17 मार्च से 48 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू कर दी जाएगी। डीएम विपिन कुमार जैन ने सभी क्रय केंद्रों पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को इस बार 2585 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं मूल्य का भुगतान मिलेगा। पिछले वर्ष गेहूं की खरीद 2425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की गई थी। 15 जून 2026 तक गेहूं खरीद होगी। डिप्टी आरएमओ उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारी की जा रही है। अभी 97,000 बोरे (194 गांठ) उपलब्ध हैं। सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र व स्टेशनरी की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। गेहूं बेचने वाले किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अब तक 424 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं...