अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। गेहूं की फसल में इस समय बाली आई हुई है। फसल मार्च के अंत तक पक कर तैयार होगी। मगर, शासन ने गेहूं खरीद की तारीख 17 मार्च तय कर दी है। अंतिम तिथि की घोषणा नहीं हुई है। किसानों कहना है कि पहले 1 अप्रैल से खरीद शुरु होती थी अब उसे घटा दिया है। डिप्टी आरएमओ विशाल जैन ने बताया कि विभाग की तरफ से गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 17 मार्च तारीख तय की गई है। खरीद की तैयारियों में समय लगता है। इस बीच किसानों के पंजीकरण होने हैं। केंद्रों पर कांटों की स्थिति देखनी है। जब किसान केंद्र पर गेहूं लेकर आए तो उसे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। गेहूं खरीद के लिए अभी कुल 70 केंद्र बनाए गए हैं। शासन से अभी लक्ष्य नहीं आया है। न्यूतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये पर गेहूं क...