नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई रेनो डस्टर (Reno Duster) 17 मार्च को लॉन्च होने वाली है। इस एसयूवी की मार्केट में पहले से मौजूद कई सारी एसयूवी के साथ कड़ी टक्कर होने वाली है। रेनो ने अपनी नई डस्टर में कई जबर्दस्त फीचर जैसे अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ और भी बहुत कुछ ऑफर करने वाली है। हालांकि, रेनो डस्टर के लिए राह आसान नहीं होगी। मारुति विक्टोरिस, टाटा सिएरा और अर्बन क्रूजर हाइराइडर जैसी एसयूवी से इसे तगड़ी चुनौती मिलने वाली है। आइए जानते हैं इनके बारे में।नई डस्टर रेनो डस्टर दो टर्बो-पेट्रोल इंजन और एक हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर की जाएगी। टर्बो-पेट्रोल ऑप्शन में 100 हॉर्सपावर का 1.0-लीटर इंजन और 163 हॉर्सपावर का 1.3-लीटर इंजन शामिल है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे, जबकि बड़े इंजन में 6-स्पीड डीसीटी का ऑप्शन भी मिल...