हजारीबाग, अप्रैल 25 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया का सत्रह माईल जंगल आग की लपटों के चपेट में है। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि जंगल का एक बड़ा हिस्सा काला पड़ चुका है। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुएं का गुब्बार छाया हुआ है। इस भीषण अगलगी में छोटे-छोटे जंगली जीव, रेंगने वाले प्राणी और पक्षियों के घोंसले पूरी तरह तबाह हो गए हैं। कई बेजुबान जानवर अपनी जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।आग के कारण जंगल की जैव विविधता को अपूरणीय क्षति पहुंच रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग की वजह से कई महत्वपूर्ण औषधीय पौधे भी जलकर नष्ट हो गए हैं। यह भी पढ़ें- जंगल में भीषण आग से हजारों पेड़-पौधे राख जंगल में आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही ह...