सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- पुपरी। पीएचसी पुपरी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 17 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया है। बंध्याकरण ऑपरेशन मनु सिद्धि फाउंडेशन के डॉक्टर व कर्मियों के द्वारा किया गया है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एमओआईसी डॉ. कफील अख्तर ने बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन कराने वाले रोगियों को हर प्रकार के चिकित्सीय सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। बंध्याकरण ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं को सरकार के द्वारा प्रोत्साहन की राशि दी जाती है। साथ ही बंध्याकरण के लिए उत्प्रेरित करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन की राशि दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...